फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: हरदीबाजार में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों की धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग

Fri, 30 Jan 2026 04:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर हरदीबाजार में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम किया गया। 
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर हरदीबाजार में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम किया गया। यह आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किया गया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग की।

विज्ञापन


किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की कि धान खरीदी की वर्तमान तिथि को आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि कई किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सरकारी कर्मचारी किसानों के धान को खराब बताकर खरीदने से इनकार कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकजुट प्रदर्शन
महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने बताया कि आज के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि यह एकदिवसीय कार्यक्रम सफल रहा। इस चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान हरदीबाजार थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, चंद्रहास राठौर और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें