फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर लटका दी लाश: गमछे से बंधा झाड़ियों में छिपा था शव, बच्चे खेलते हुए पहुंचे तो पता चला

Sun, 02 Apr 2023 03:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा है। युवक के गले में गमछे का एक छोर बंधा था, जबकि दूसरा छोर अहाते के उस पार झाड़ियों में बंधा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिला है। युवक के शव को गमछे से बांधकर लटकाया गया था। बस्ती के बच्चे जब खेलते हुए वहां पहुंचे तो शव का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचन दी गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि हत्या की हत्या की गई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिमनी भट्ठा में रहने वाले बच्चे पास में ही खंडहरनुमा मकान के पास खेल रहे थे। वे खेलते-खेलते झाड़ियों के पास चले गए। वहां युवक की लाश देख बच्चों की चीख निकल गई। वे भागते हुए बस्ती पहुंचे और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से कोई संदिग्ध सामान हाथ नहीं लगा है। 

पुलिस ने बताया कि, युवक के गले में गमछे का एक छोर बंधा था, जबकि दूसरा छोर अहाते के उस पार झाड़ियों में बंधा था। लाश करवट के साथ पड़ी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें