फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बारिश का कहर: पहाड़ की मिट्टी खिसककर मकान पर गिरी, सो रहा परिवार बाल-बाल बचा

Sat, 21 Nov 2026 12:56 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

चक्रवात अकवान के असर से हो रही लगातार बारिश के बीच SECL कुसमुंडा खदान के विस्थापितों की बसाहट में बड़ा हादसा हो गया। कनकी रोड स्थित जोड़ा पुल के पास पहाड़ की मिट्टी खिसककर निर्माणाधीन मकान पर गिर गई, वहीं एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
चक्रवात अकवान का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में चक्रवात अकवान के प्रभाव से दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसका बड़ा असर SECL कुसमुंडा खदान के विस्थापितों की बसाहट पर पड़ा है।
विज्ञापन


कनकी रोड स्थित जोड़ा पुल के पास पहाड़ किनारे बसी एक बसाहट में हादसा हो गया। पहाड़ की मिट्टी के भू-स्खलन के बाद मलबा निर्माणाधीन मकान पर धंस गया। निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया। एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सो रहा परिवार बाल-बाल बचा। इस घटना के बाद बसाहट में हड़कंप मच गया। विस्थापितों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जमीन अधिग्रहित कर बसाहट तो दी गई, पर कोई सुविधा नहीं मिली। बिजली, पानी और रहने की समुचित व्यवस्था नहीं है।

विस्थापितों की बसाहट और आरोप
पाली, पडनिया, जटराज और सोनपुरी गांव को SECL कुसमुंडा खदान में अधिग्रहित किया गया है। इन परिवारों को पांच अलग-अलग जगहों पर बसाहट दी गई है। इनमें सोनपुरी खदान के पास 15 परिवार और 14 नंबर डंपिंग के पास 140 परिवार शामिल हैं। कनकी रोड जोड़ा पुल के पास 90 परिवार और सर्वमंगला नगर दुरपा के पास 55 परिवार बसाए गए हैं। वैशाली नगर कुसमुंडा में 70 से 80 परिवार हैं, जबकि 40 परिवारों का मामला हाईकोर्ट में है।
विज्ञापन


सुविधाओं की कमी और मांग
प्रभावित लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जमीन तो मिली, पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। बसाहट में न बिजली है, न पानी और न ही रहने की उचित व्यवस्था। हादसे के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। लोग विद्युत खंभे से अस्थायी बिजली ले रहे हैं, जिससे बड़ी घटना का खतरा है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने और SECL प्रबंधन से सुरक्षित स्थान व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

चक्रवात अकवान का असर, SECL कुसमुंडा विस्थापित बसाहट में हादसा

 

चक्रवात अकवान का असर, SECL कुसमुंडा विस्थापित बसाहट में हादसा

 

चक्रवात अकवान का असर, SECL कुसमुंडा विस्थापित बसाहट में हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें