फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर विवाद, नवविवाहित पति-पत्नी ने खाया जहर, समय रहते बची जान

Sun, 26 Jul 2026 01:46 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के केराकछार गांव में मामूली विवाद के बाद नवविवाहित पति-पत्नी ने कथित तौर पर जहर खा लिया। समय पर अस्पताल पहुंचाने से दोनों की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक नवविवाहित दंपती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत केराकछार गांव का है, जहां 23 वर्षीय अकील सिंह गांव में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसकी पत्नी 21 वर्षीय किरण सिंह ने भी साथ चलने की इच्छा जताई, लेकिन अकील के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात को घर लौटने के बाद अगले दिन इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले किरण ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी को ऐसा करते देख अकील ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह रथयात्रा में साथ न ले जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अकील और किरण की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगीडीह गांव की रहने वाली है और विवाह के बाद अपने ससुराल केराकछार में रह रही थी। घटना के बाद परिवार और गांव में चिंता का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें