फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीजापुर वनमंडल कार्यालय में नाइट ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत, हार्ट अटैक की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Jul 2026 01:12 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के वनमंडल कार्यालय में शनिवार रात ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बीजापुर वनमंडल कार्यालय में नाइट ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के वनमंडल कार्यालय में शनिवार रात ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान चंद्रु लिंगम के रूप में हुई है, जो वनमंडल कार्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें