फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, संबंध बनाने का दबाव, पंच के खिलाफ FIR, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Wed, 19 Aug 2026 04:22 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

18 वर्षीय कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पंच अज्ञात यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंच के खिलाफ FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के पंच अज्ञात यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता और उसकी सहेली के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अज्ञात यादव का उनके घर आना-जाना था। 10 अगस्त को आरोपी आरटीओ कार्यालय जाने की बात कहकर उनके घर आया और पीड़िता को कॉलेज छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। उस समय उसकी सहेली भी साथ थी। कॉलेज पहुंचने के बाद आरोपी ने सहेली को वहां से भेज दिया।

पीड़िता के मुताबिक, सहेली के जाने के बाद आरोपी ने आधार कार्ड से जुड़े काम का बहाना बनाया और उससे कहा कि उसकी भी कुछ उम्मीदें हैं । मना करने पर उसने पीड़िता का हाथ पकड़ने की कोशिश की। डरकर छात्रा क्लास में चली गई, लेकिन आरोपी काफी देर तक क्लास के बाहर घूमता रहा।
विज्ञापन


पीड़िता ने आगे बताया कि 11 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचा और कॉलेज चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी ने उसकी सहेली को फोन किया और पीड़िता को उसके लिए ‘सेट’ कराने की बात कही। उसने सहेली से कहा कि इसके बदले वह जो मांगेगी, वह देने के लिए तैयार है। सहेली ने इनकार कर फोन काट दिया और इसकी जानकारी पीड़िता को दी।

शिकायत के आधार पर बालको पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आपराधिक दबाव बनाने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है।

पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया की पंच है अज्ञात यादव वो कॉलेज में मेरे को बहुत परेशान करता था शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता था। घर से जान पहचान थी बहुत पहले से। उस दिन कॉलेज छोड़ने के बहाने ले गया था। कॉलेज छोड़ा फिर मेरी सहेली को जाने के लिए बोला। उसके बाद मुझे बार-बार परेशान कर रहा था और बोल रहा था कि मैं प्यार करता हूं तेरे से। बालको थाने में शिकायत की तो मामला दर्ज हुआ लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ, गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसलिए आज हम लोग एसपी ऑफिस आए हैं। मेरी सहेली को भी रिपोर्ट लिखाने आए हैं, वो उसके साथ भी कुछ-कुछ बोला था। उसको रूम जाने के लिए बोला था।पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़िता की सहेली ने भी बताया कि आरोपी ने पहले उसकी सहेली पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था और अब उसके साथ भी इस तरह की हरकत की है। इसकी भी शिकायत पुलिस से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में FIR दर्ज होने के बाद अब उन पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर वे एसपी ऑफिस अज्ञात यादव के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करने पहुंची हैं।

इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रजगामार से कुछ महिलाएं शिकायत लेकर आई थीं। उनकी शिकायत पर वैधानिक तरीके से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं और दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज है। सभी तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें