फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेबी आशिक: एक ही वादा कर लूटता रहा अस्मत, कहता प्यार करता हूं, पर वक्त आया तो....; अब जेल में कटेंगे दिन-रात

Tue, 25 Apr 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी और मारपीट कर भाग निकला। इस पर लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई और उनके साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने अपनी ही रिश्तेदार को प्यार और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी बार-बार लड़की को झांसा देता रहा कि वह उससे प्यार करता है और समय आने पर शादी करेगा। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर भाग निकला। इसके बाद लड़की पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




आपसे प्यार करता हूं, समय आने पर शादी करूंगा
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय एक युवती की मुलाकात भोड़कछार, डुग्गुपारा, चौकी चैतमा निवासी धरमराज कंवर (28) से हुई थी। वह लड़की के दूर का रिश्तेदार लगता है। दोनों बातचीत करने लगे और फिर धरमराज ने लड़की के सामने प्यार का इजहार कर दिया। इससे लड़की भी उसकी बातों में आ गई। आरोपी अक्सर लड़की को घुमाने के लिए भी  ले जाता था। इस दौरान उसने लड़की से कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। समय आने पर आपसे शादी करूंगा। 
विज्ञापन


लड़की के दबाव बनाने पर मारपीट कर भागा
आरोपी हर बार यही बात कहकर झांसा देता और लड़की से शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए कहा और बताया कि मेरे घर वाले दबाव बना रहे हैं। परिजन कहीं और मेरी शादी तय कर देंगे। इस पर आरोपी धरमराज ने पहले तो उसे भरोसा दिलाया कि शादी कर लेगा। जब लड़की ने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी और मारपीट कर भाग निकला। इस पर लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई और उनके साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन




पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था।   इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन हर बार वह अपना ठिकाना बदल लेता था। इस बीच अब पता चला कि आरोपी धरमराज कंवर पाली क्षेत्र के ग्राम बड़ेबांका में किसी के घर छिपा हुआ है। इस पर टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर कोरबा लाया गया। यहां पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें