फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मालवाहक से दबकर 16 साल के लड़के की मौत, बालको प्लांट के मलबे से बीन रहा था कबाड़

Mon, 06 Feb 2023 12:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले सहदेव के पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर आसपास के लोग जिला अस्पताल पहुंचे जहां, उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा था। इस मामले में बालको पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गतमर्ग कायम किया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
बालको प्लांट की ओर से डंप किया गया मलबा, जहां हादसा हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को मालवाहक वाहन से दबकर 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। लड़का बालको प्लांट के मलबे से बस्तीवालों के साथ कबाड़ बीनने के लिए गया था। इसी दौरान मालवाहक की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बालको प्लांट में हुई तोड़फोड़ के बाद मलबे को बेलगरी बस्ती के पास ही डंप किया जा रहा है। इसमें से लोहे और एल्मुनियम बीनने के लिए स्थानीय लोग पहुंचते हैं। इसी में बस्ती निवासी सहदेव सिंह का बेटा कुशल (16) भी लगा हुआ था। इसी दौरान एक मालवाहक वाहन की चपेट में वह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा होते देख वहां से कई लोग भाग निकले। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया। हादसे की सूचना पर बालको प्रबंधन की टीम भी पहुंच गई और जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें