फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तस्करों के हौसले बुलंद: जंगल में अवैध रूप से खोद रहे थे मिट्टी, दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

Mon, 20 Mar 2023 12:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

वन परिक्षेत्राधिकारी जन्यत सरकार ने बताया, चुहिया निवासी पुहुक राम ने निजी जमीन पर खुदाई करने अनुमति ली थी। वहां खुदाई करते-करते जंगल के अंदर पहुंच गया। इसके बाद टीम ने जब्ती की कार्रवाई की है। 
 
विज्ञापन
वन विभाग ने जब्त किए ट्रैक्टर और जेसीबी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अब तस्कर अवैध रूप से मिट्टी खोदने के लिए जंगल के अंदर तक जा पहुंचे हैं। वन विभाग की टीम ने सोमवार को तस्करों से दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। आरोपी निजी जमीन बताकर वहां मिट्टी उत्खनन का काम कर रहे थे। तभी इसकी सूचना वन विभाग को मिल गई। फिलहाल विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है। मामला बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम चुईया का है। 

विज्ञापन




जंगल के भीतर वन भूमि में मिट्टी का अवैध रूप से उत्खनन करने के मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। ग्राम चुईया में अवैध रूप से चल रहे काम की शिकायत विभाग को मिली थी। वन परिक्षेत्राधिकारी जन्यत सरकार ने बताया, चुहिया निवासी पुहुक राम ने निजी जमीन पर खुदाई करने अनुमति ली थी। वहां खुदाई करते-करते जंगल के अंदर पहुंच गया। इसके बाद टीम ने जब्ती की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चुईया ईलाके में इससे पहले भी रेत का अवैध रुप से परिवहन करने की शिकायत वन विभाग को मिली थी, जिसके आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्राधिकारी ने कहा कि अवैध कार्यों के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रेत और मिट्टी तस्कर काफी सक्रिय हैं। समय-समय पर वन विभाग और खनिज विभाग कार्यवाही करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें