फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांदर की थाप पर झूमे पूर्व गृहमंत्री: गौरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक ननकी राम; गले में लटकाकर बजाई, मोहा मन

Mon, 16 Jan 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

विधायक ननकी राम मांदर बजाकर झूमते रहे और उनके साथ कलाकार भी नृत्य करते रहे। आदिवासी समाज मे गौरा-गौरी कार्यक्रम सदियों से धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसमें आसपास के लोगों के साथ ही दूर-दराज से भी ग्रामीण शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन
मांदर बजाते पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम कंवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और रापुर से भाजपा विधायक ननकी राम कंवर मांदर की थाप पर जमकर झूमे। उन्होंने गले में मांदर लटका लिया और काफी देर तक बजाते रहे। उनके साथ और मांदर की धुन पर कलाकारों के साथ-साथ लोग भी नाचते-झूमते रहे। मौका था गौरा महोत्सव के शुभारंभ अवसर का। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने भी अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


दरअसल, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम कमरन में रात्रिकालीन गौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विधायक ननकी राम कंवर भी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव-पार्वती और ग्राम के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इसमें आसपास के लोगों के साथ ही दूर-दराज से भी ग्रामीण शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ और कलाकारों ने अपनी मनमोहक कला का प्रदर्शन शुरू किया। इस पर वहां मौजूद पूर्व गृहमंत्री भी खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने एक कलाकार से मांदर ले लिया और उसे गले में लटका लिया। इसके बाद विधायक ननकी राम मांदर बजाकर झूमते रहे और उनके साथ कलाकार भी नृत्य करते रहे। आदिवासी समाज मे गौरा-गौरी कार्यक्रम सदियों से धूमधाम से मनाया जाता रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें