फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में दगा: प्रेमिका बनाकर घूमाता था, शादी की बात आई तो प्रेमी का परिवार भी मुकरा; युवती ने जहर खाकर दी जान

Mon, 23 Feb 2026 07:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक परिवार में गहरा शोक छा गया है। दंपती के 10 जीवित बच्चों में पांचवीं बेटी 19 वर्षीय कृष्णो कुमारी ने सोमवार को प्रेम संबंध टूटने के दर्द में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
थाने में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। प्रेम संबंध में विवाद के चलते 19 वर्षीय युवती कृष्णो कुमारी ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। सोमवार को इलाज के दौरान जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कृष्णो कुमारी साधराम और केवरा बाई की बेटी थी। उनका परिवार करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में रहता है। कृष्णो श्रीराम गांव में अपनी बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी। वहां जीवन निवासी रोशन कुमार का आना-जाना था।

दोनों की दोस्ती मोबाइल से शुरू हुई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन युवती को अपनी प्रेमिका बनाकर इधर-उधर घूमता था। उसने कृष्णो से शादी करने का वादा भी किया था। यह बात रोशन के परिवार वालों को भी पता थी। जब कृष्णो ने शादी के लिए रोशन पर दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने साफ इन्कार कर दिया। इस इन्कार से परेशान होकर कृष्णो ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


मृतिका के पिता साधराम ने बताया कि उनकी बेटी श्रीराम गांव से लगे जंगल में जहर सेवन कर पड़ी हुई थी। तबीयत अधिक खराब होने पर उसने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें