फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बुलडोजर एक्शन: 90 एकड़ सरकारी जमीन कराई खाली, 135 कब्जाधारियों का था कब्जा; बन हुए थे फार्म हाउस

Mon, 23 Feb 2026 01:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हटाए। करीब 90 एकड़ सरकारी जमीन पर लोगों ने फार्म हाउस और पक्के मकान बना रखे थे।
विज्ञापन
बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री के केसी जैन मार्ग पर जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ की गई है। सोमवार सुबह संयुक्त टीम के पहुंचते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। करीब 90 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर और फार्म हाउस बनाए गए थे। कब्जा करने वाले ज्यादातर बड़े ठेकेदार और रईस लोग बताए जा रहे हैं। कटघोरा एसडीएम ने 135 लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बावजूद लोगों ने जमीन खाली नहीं की थी।

प्रत्येक कब्जाधारी ने 60 से 70 डेसिमल जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस कार्रवाई में 4 से 5 जेएसईबी मशीनें लगाई गईं। कुछ लोग अपना सामान निकालने में सफल रहे, जबकि कुछ का सामान बुलडोजर से हटा दिया गया। इन जगहों को अय्याशी का अड्डा बना लिया गया था, जहां लोगों का जमावड़ा रहता था। कब्जे वाली जगहों पर कई पक्के मकान और सीट-छज्जा के घर भी मिले।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना मौजूद थे। पुलिस प्रशासन की ओर से विमल पाठक भी मौके पर उपस्थित रहे। नगर निगम का तोड़ू दस्ता प्रभारी टीम के साथ कार्रवाई में लगा हुआ है। अवैध कब्जे हटाने की यह बड़ी कार्रवाई अभी भी जारी है।

अवैध कब्जाधारियों ने सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया था। इनमें कई बड़े ठेकेदार और संपन्न लोग शामिल थे। उन्होंने इन जमीनों पर घर, फार्म हाउस और अय्याशी के अड्डे बना रखे थे। पक्के मकानों के साथ-साथ सीट और छज्जा वाले घर भी पाए गए। यह अतिक्रमण नोटिस के बावजूद खाली नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें