कोरबा के मोरगा चौकी अंतर्गत हसदेव नदी में डूबे अंकित जायसवाल का आखिरकार 6 दिन बाद शव मिल गया है।6 दिनों से एनडीआरएफ जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम अंडरवाटर कैमरे की मदद से हसदेव नदी में युवक की तलाश कर रही थी लेकिन उसके बावजूद भी सब नहीं मिल पाया था सोमवार के दिन सुबह बजे मछुआरे जब मछली करने के लिए हसदेव नदी में गए हुए थे इस दौरान एक तैरती लाश पर नजर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू करते हुए उनके परिजनों को मौके पर बुलाया और शव का पंचनामा कार्रवाई कर आगे की कार्यवाही शुरू की।
बताया जा रहा है कि मोरगा निवासी जोगेंद्र जायसवाल के पुत्र अंकित जायसवाल कुछ दिनों पहले घर से घूमने जाने के बहाने निकला हुआ था लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मोरगा चौकी अंतर्गत हसदेव नदी किनारे बाइक और उसका चप्पल बरामद किया जिसके आधार पर जांच कार्रवाई शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस जब जांच कार्यवाही शुरू की इस दौरान हसदेव नदी किनारे एक किसान मौजूद था जिसने उसे युवक को हसदेव नदी में कूदते हुए देखा था इस आधार पर पुलिस ने जिला प्रशासन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के अलावा अंडरवाटर कैमरे की मदद से तलाश कर रही थी लेकिन नीचे 100 फीट से भी अधिक गहराई थी वही अधिक ठंड होने के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही थी। रविवार की देर रात तक रेस्क्यू करने के बाद सोमवार की सुबह फिर से जाने वाली थी इसी दौरान सूचना मिली कि युवक का शव हसदेव नदी के ऊपर पानी पर आ गया है। इस मामले में मोरगा चौकी पुलिस ने आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है अब देखना होगा कि जांच में क्या बातें सामने आती है युवक ने खुद खुदकुशी की है या फिर हादसा था।