फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECL की खदान में ब्लास्ट: ऑपरेटर सहित दो श्रमिक घायल, ड्रिलिंग के दौरान शॉट होल में मिस फायर से हुआ धमाका

Tue, 16 May 2023 04:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बताया जा रहा है कि कोल तोड़ने के लिए ड्रिलिंग कर विस्फोटक लगाया गया था, लेकिन वह नहीं फटा। इसके बाद फिर से ब्लास्ट की प्रक्रिया की गई। इस पर शॉट होल मिसफायर के चलते ब्लास्ट हो गया और दोनों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
एसईसीएल की बगदेवा भूमिगत कोल परियोजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित SECL की बगदेवा भूमिगत कोल परियोजना में मंगलवार को ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर यूडीएम ऑपरेटर सहित दो श्रमिक घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने दोनों को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा ड्रिलिंग के दौरान शॉट होल में मिस फायर के चलते हुआ है। फिलहाल खदान में अफरा-तफरी का माहौल है और हादसे की सूचना मिलने पर एसईसीएल के अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल की खदान में एक बार फिर मजदूरों की सुरक्षा सवालों में है। इस बार हादसा बगदेवा कोल परियोजना में हुआ है। खदान में सेकेंड शिफ्ट में यूडीएम ऑपरेटर कौशल प्रसाद और सहायक विजय काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कोल तोड़ने के लिए ड्रिलिंग कर विस्फोटक लगाया गया था, लेकिन वह नहीं फटा। इसके बाद फिर से ब्लास्ट की प्रक्रिया की गई। इस पर शॉट होल मिसफायर के चलते ब्लास्ट हो गया और दोनों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




धमाका होते ही भूमिगत खदान में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से साथी श्रमिकों ने दोनेां को खदान से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें ढेलवाडीह स्थित विभागीय अस्पताल ले गए। वहां दोनों की हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बिलापुर रेफर कर दिया गया। बगदेवा खदान के प्रबंधक आरके ढाबरिया ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद एसईसीएल के अधिकारी पहुंचे थे। घायलों को एसईसीएल विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों की हालत को देखते हुए अपोलो रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें