फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बीजेपी के बागी नूतन सिंह ठाकुर बने सभापति, मतदान से पहले बंद कमरे में हुई बैठक, घण्टों चला मान मनौवल

Sat, 08 Mar 2025 04:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा नगर निगम में सभापति बनने के लिए कोरबा जिले में भाजपा को काफी मशक्कत करना पड़ा बीजेपी कार्यालय में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे जहां संगठन के निर्णय के आधार पर सहमति बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
नूतन सिंह ठाकुर बने सभापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा नगर निगम में सभापति बनने के लिए कोरबा जिले में भाजपा को काफी मशक्कत करना पड़ा बीजेपी कार्यालय में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे जहां संगठन के निर्णय के आधार पर सहमति बनाई जा रही थी लेकिन सभापति के लिए कई नाम सामने आए इसके काफी समय तक सभापति नाम को लेकर गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। इस दौरान बंद कमरे में बीजेपी के सभी पार्षद थे। 

विज्ञापन


बीजेपी की ओर से सभापति चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक बनकर आए पुरेन्द्रर मिश्रा भी संगठन के कार्यकर्ताओं बैठक ली इसके अलावा मतदान से पहले बंद कमरे में पार्षदों को समझने का प्रयास भी किया लेकिन उसके बावजूद भी किसी ने उसकी एक नहीं सुनी वहीं बागी होकर नूतन से ठाकुर मैदान पर उतरे। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने संगठन की ओर से हितानंद अग्रवाल का नाम सामने रखा था वहीं बागी होकर नूतन सिंह ठाकुर भी सामने आए और दोनों ने नामांकन फॉर्म भरा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने भी सभापति के लिए नामांकन भरा और तीनों के बीच सभापति को लेकर मतदान शुरू किया गया।

कोरबा नगर निगम में 67 पार्षद निर्वाचित होकर आए हुए हैं जो सभापति के लिए वोट डाले। 67 वार्ड में बीजेपी 45 और कांग्रेस 11 और निर्दलीय प्रत्याशी 11 है जहां सभी ने सभापति के लिए वोट डाले। जहां चौंकाने वाला परिणाम सामने आया बीजेपी के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले।बीजेपी के सभापति प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल को मिला 18 वोट मिले वही निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान को मिला 16वोट मिले।इस चौंकाने वाले परिणाम में बीजेपी की पार्टी अनुशासन की पोल खुल गई। नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर ने कहा कि उसने भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन उसकी इच्छा थी सभापति चुनाव लड़ने की और लड़े और उसने जीत दर्ज किया
विज्ञापन


श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि बीजेपी के द्वारा हितेंद्र अग्रवाल को सभापति के लिए मैदान में उतर गया था लेकिन बीजेपी के ही प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर भी मैदान में थे जहां सभी पार्षद एकजुट होकर नूतन सिंह ठाकुर को जिताया है हम पार्षदो चुना है निश्चित ही भाजपा के हैं और सब मिलजुल कर काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें