फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: भाजपा मंत्री पर देर रात जानलेवा हमला, कार तोड़कर 60 हजार लूटे, पुलिस ने चार को दबोचा

Fri, 03 Jul 2026 10:29 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। कैश लूटने वाले 4 आरोपियों को बालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा।भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर बुधवार देर रात जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को बालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मंत्री की कार पर तोड़फोड़ कर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की थी और 60 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


भुलसीडीह निवासी कपिलेश्वर धीरज पोल्ट्री फार्म का व्यापारी है और नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास उसकी खुद की दुकान भी है। बुधवार देर रात दुकान बंद कर वह कार से अपने घर भुलसीडीह लौट रहा था। इसी दौरान नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास गांव के ही अरुण खाण्डे, संदीप खाण्डे और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और पुरानी रंजिश निकालते हुए लोहे के रॉड व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में कपिलेश्वर के शरीर पर कई जगह जख्म और चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की और कार में रखी 60 हजार रुपये नकदी लूट ली। जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल कपिलेश्वर ने 112 डायल कर मदद मांगी। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की रिपोर्ट कपिलेश्वर ने थाना बालको चौकी रजगामार में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मी नारायण खाण्डे 48 वर्ष, संदीप खाण्डे 22 वर्ष, गंगासागर खाण्डे 39 वर्ष और अरुण खाण्डे 24 वर्ष, सभी निवासी रजगामार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सभी ने घटना करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, लोहे का रॉड और लूटी गई नकदी बरामद कर विधिवत जप्त कर ली गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें