नवीन पटेल ने कहा कि, साथी किसानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी मूल्य समर्थन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न का वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने, बंपर स्टॉक के संतोषजनक स्तर को बनाए रखने और अनाज की खरीदी बिक्री और वितरण से संबंधित है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भाजपा के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ नेता नवीन पटेल को भारतीय खाद्य निगम में छत्तीसगढ़ से सलाहकार समिति सदस्य बनाया गया है। उनके नाम की अनुशंसा वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन एवं खाद्य व उपभोक्ता मामले के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की अनुशंसा पर किया गया है। पटेल लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और कई महत्वपूर्ण पदों व संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
नवीन पटेल ने कहा कि, वह आने वाले दिनों में खाद्य विभाग की समस्या व किसानों की बात सीधे देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाएंगे। इससे उनकी समस्याओं का त्वरित निदान भी हो सकेगा और छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी उन्हें सारी जानकारियां मुहैया हो सकेगी। उनकी आवाज और मुखर होगी। उन्होंने कहा कि, खेती किसानी के काम में और तेजी आए और किसानों की हर समस्याओं का त्वरित निदान हो सके इस दिशा पर उनका विशेष जोर होगा।