फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में गाड़ी की रस्सी से बाइक सवार व्यापारी का गला फंसा, चालक-मजदूर ने की मारपीट

Sun, 17 May 2026 10:33 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरबा कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों पर माल वाहन खड़े कर मनमाने तरीके से सामान उतारने की लापरवाही सामने आई है। सुबह एक व्यवसायी की जान पर उस वक्त बन आई जब माल वाहन से लहराती रस्सी उसके गले में फंदे की तरह फंस गई। गनीमत रही कि व्यवसायी ने समय रहते खुद को संभाल लिया, वरना दम घुटने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गलती मानने के बजाय चालक और हमाल ने घायल व्यवसायी से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित राजू साहू (52) गुप्ता गली संजय नगर थाना कोतवाली के निवासी हैं। सुबह अपनी बाइक से सीतामणी से सामान लेकर घर लौट रहे थे। प्रेमचंद अर्जुन दास दुकान के पास वाहन का चालक सामान उतार रहा था। इस दौरान चालक और मजदूर घुमा-घुमाकर रस्सी खोल रहे थे। तभी रस्सी उछलकर बाइक सवार राजू साहू के गले में फंस गई। रस्सी फंसने से वे करीब 20 से 30 मीटर तक घिसटते चले गए और बाइक समेत गिर पड़े।

राजू साहू के विरोध करने पर वाहन चालक मनोज चंद्रा उर्फ महेंद्र चंद्रा और मजदूर समीर चौहान भड़क गए। आरोपियों ने कहा, रस्सी फेंकेंगे तो फंसेगा ही और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने चोटिल राजू से मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर राजू को बचाया। घटना में राजू को अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायल राजू साहू किसी तरह कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन चालक महेंद्र चंद्रा और मजदूर समीर चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें