फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा में बाइकर्स गिरोह ने मचाया उत्पात, हैलीपी और एसईसीएल कॉलोनी में लोगों को किया परेशान

Fri, 15 Aug 2025 03:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा शहर में बाइकर्स गिरोह ने काफी उत्पात मचाया है। एसईसीएल कॉलोनी और मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कॉलोनी और हेलीपैड में बाइकर्स ने तेज रफ्तार से बाइक चलाईं और लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा शहर में बाइकर्स गिरोह ने काफी उत्पात मचाया है। एसईसीएल कॉलोनी और मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कॉलोनी और हेलीपैड में बाइकर्स ने तेज रफ्तार से बाइक चलाईं और लोगों को परेशान किया। इस दौरान कोरबा एसपी, कलेक्टर और वन अमला आत्मानंद स्कूल में एक कार्यक्रम में शामिल थे। जब एसपी और कलेक्टर ने बाइकर्स की हरकतें देखीं, तो उन्होंने बाइकर्स गिरोह पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बाइकर्स ने तेज रफ्तार बाइक और पटाका बजाकर लोगों को परेशान किया। एसपी और कलेक्टर ने बाइकर्स गिरोह पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वन कर्मी और प्रशासन की टीम ने तीन बाइक जब्त कीं और उन्हें मानिकपुर चौकी भेज दिया गया।

हैलीपेड से लगे स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। जहां एसपी सिदार्थ तिवारी,कलेक्टर अजीत वसन्त, और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मैजूद थे। कार्यक्रम के बाद पौधारोपण किया जा रहा था। अचानक से बाइकर्स गिरोह एक साथ एकत्रित होकर हैलीपेड में पटाका फोड़ने लगे और उत्पात मचाने लगे। आवाज सुनकर अधिकारियों ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मी वन कर्मी और एसडीएम के गाड़ी में उन्हें पकड़ने दौड़े। इस दौरान मौके पर हड़कप मच गया और सब इधर-उधर भागने लगे। नर्सरी में भाग रहे तीन बाइकर्स को पुलिस ने पकड़ा और मानिकपुर चौकी लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें