फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत: बाइक सवार को कुचलकर पलटी ट्रक, चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोग घायल

Wed, 15 Mar 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अभय बेस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू की गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल ट्रक को सड़क से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बाइक सवार को कुचलने के बाद पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा बाइक सवार के साइकिल को टक्कर मारने के बाद हुआ। अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिरा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटमोरगा निवासी शम्भूत राम बिंझवार (55) बाइक से मंगलवार रात कटघोरा से घर लौट रहा था। अभी वह कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि साइकिल सवार से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में शम्भूत की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में साइकिल सवार दोनों युवकों को गम्भीर चोंटे आई हैं। उन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अभय बेस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू की गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल ट्रक को सड़क से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें