फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, अचानक मच गया हड़कप; 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Mar 2024 10:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मधुमक्खियों ने छात्रों पर हमला कर दिया। घटना के बाद वहां हड़कप मच गया। बच्चों के बीच चीखपुकार मच गई। पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते पर पक्षी ने चोंच मार दी।
विज्ञापन
छात्रों पर मधुमक्खियों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के करतला स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सुबह के समय मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। इस घटना में 15 विद्यार्थी मूर्छित हो गए। फौरी तौर पर इन सभी को करतला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। प्राचार्य त्रिलोक सिंह ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह नौ बजे लगभग जब स्कूल लगा। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक स्कूल में मौजूद छात्रों पर हमला कर दिया। इसके बाद बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई। शिक्षकों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। सभी बच्चे और टीचर इधर-उधर भागने लगे।

यह नजारा लगभग आधा घंटे तक चलता रहा। किसी तरह बच्चे स्कूल के कमरों में गए और अपनी जान बचाई। लेकिन लगभग 15 छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला घायल कर दिया। इसके बाद तत्काल सभी को करतला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर पर एक पीपल का पेड़ है। जिस पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना कर रखा था। अचानक किसी पक्षी के द्वारा चोंच करने के बाद मधुमक्खियों ने हमला करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें