फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: गेवरा SECL खदान में हुआ हादसा, भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Oct 2023 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मृतक हरदी बाजार निवासी 40 वर्षीय जयपाल सिंह जेवर प्रोजेक्ट में पदस्थ था शनिवार की सुबह 6:00 बजे फर्स्ट ड्यूटी करने आया हुआ था जहां काम खत्म होने के बाद घर वापस लौटते समय हादसा हो गया। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिला एक औद्योगिक नगरी है और पूरा शहर संयंत्रों से घिरा हुआ है ऐसे में संयंत्र में हादसे होते रहते हैं। एक बार फिर से एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में एक भारी वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद खदान में हड़कप मच गया और इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी गई जहाँ पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

 

मृतक हरदी बाजार निवासी 40 वर्षीय जयपाल सिंह जेवर प्रोजेक्ट में पदस्थ था शनिवार की सुबह 6:00 बजे फर्स्ट ड्यूटी करने आया हुआ था जहां काम खत्म होने के बाद घर वापस लौटते समय खदान में एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन पर कोयला लोड था और वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हाइवा के नीचे बाइक फंस गई और चालक पहिए के नीचे आ गया जिसके कारण मृतक जयपाल का सर कुचल गया।

 

दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवाई पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी गई जहां मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का भी बयान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें