फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चाय की दुकान चलाता था शनी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 08 Nov 2025 01:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागर पारा बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी जहां घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया वहीं परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।
 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागर पारा बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी जहां घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया वहीं परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय शनि गोंड महंगू गोंड निवास करता था घर से कुछ दूरी पर उसकी चाय की दुकान थी जो चाय बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। शुक्रवार की सुबह भी प्रतिदिन की तरह चाय की दुकान खोल और दुकान पर बैठा हुआ था उसे जानकारी मिली कि उसके घर पर परिवार वाले ही आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं इस बात की जानकारी उसे होने पर वह घर गया और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए गुस्से में आकर अपने कमरे के अंदर अंदर गया और बंद कर लिया। घरवालों को लगा कि गुस्से में है इसलिए बंद कर अंदर सो रहा होगा लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब देर रात तक दरवाजा नहीं खोला तब उन्हें कोई अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे जांच कर वहीं शुरू की और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो कमरे के अंदर पाइप में रस्सी से फांसी लगाकर लटका हुआ था।

युवक को फांसी पर लटकता देख पर परिजनों के होश उड़ गए और रो रो कर बुरा हाल था वही देखते ही देखते बस्ती वासियों की एकत्रित हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक शनि मेहनती और घर का कमाऊ पुत्र था लेकिन घर वालों के हरकतों से वह परेशान रहा करता था घर वाले अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते थे इस बार वह बहुत परेशान हुआ और दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कहीं जा रही है। 
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और युवक ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया है यह भी जांच का विषय है फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें