फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Accident: बाइक सवार परिवार को बस ने मारी टक्कर, पिता और बेटे की हालत गंभीर, मां-बेटी की भी आई चोटें

Sat, 23 Aug 2025 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान से मजदूरी कर वापस घर जाने को निकला बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। बस की टक्कर से मजदूर और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के पसान में रहने वाले करतार नायक परिवार सहित राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था और वह ट्रेन से पेंड्रारोड़ स्टेशन पहुंचा। अपने परिचित के व्यक्ति के साथ कोरबा के पसान जाने को बाइक में सवार होकर निकला था। अमरपुर बसंतपुर मुख्यमार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार करतार नायक और उसका 10 साल बेटा देवराज गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि पत्नी और बेटी को मामूली चोट आई है।

आसपास के लोग सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा लेकर पहुंचे। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता पुत्र को आई गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दोनों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें