फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: रिहायशी इलाके में घुसे सियार, ग्रामीणों पर किया हमला, कई घायल; लोगों में दहशत

Sat, 23 Aug 2025 08:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही के जोगीसार इलाके में कल शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार रिहायशी इलाके में आ धमके और ग्रामीणों पर हमला करने लगे। हमले में लगभग दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पूरा मामला, गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव का है। जहां पर कल शाम अंधेरा होने के बाद रिहायशी बस्ती में जंगल से दो सियार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला और बच्चे समेत करीब दर्जनभर ग्रामीण घायल हुए एक युवक पर तो सियार ने घर के अंदर सोते समय हमला कर दिया। सियार के द्वारा हमला करने की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंचा पर तब तक सियार जंगल की ओर वापस लौट गए।  वहीं, इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें