फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

Wed, 21 Oct 2026 02:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

घरेलू सामान लेने के लिए पास की राशन दुकान पर गई बच्ची वापस नहीं लौटी। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। राशन दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
राशन दुकान गई 7 वर्षीय बच्ची लापता पुलिस विभाग में मचा हड़कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रजगामार ग्राम पंचायत अंतर्गत रजगामार बस्ती में संचालित करीम पोल्ट्री फार्म में रहने वाले परिवार की 7 वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। सूचना मिलते ही बालको थाना अंतर्गत रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रकाश जोशी मूल रूप से जिला सक्ती के ग्राम फगुरम के निवासी हैं। वे करीब 4 माह पहले अपने 4 बच्चों के साथ परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कोरबा जिले के रजगामार आए थे और यहां करीम पोल्ट्री फार्म में काम करते हुए रह रहे हैं।

विज्ञापन


पिता प्रकाश जोशी ने बताया कि 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी 7 वर्षीय बेटी भव्या जोशी को नजदीक स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लाने के लिए भेजा था। बच्ची के काफी देर तक वापस नहीं आने पर पिता को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने पर भी बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने घटना की शिकायत रजगामार चौकी में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों से बच्ची के हुलिये के बारे में जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। राशन दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: रायपुर: उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल, 15 तरह की परीक्षण जांच में खुलेगी पोल
विज्ञापन


बच्ची के लापता होने से परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है। रजगामार बस्ती में भी घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से अपील की है कि बच्ची के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत रजगामार चौकी या बालको थाने को सूचित करें।
विज्ञापन


इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम लगातार तलाश में जुटी है और सभी संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और बच्ची की तलाश जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें