55 वर्षीय सहेतर सिह आग से झुलसा
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा जिले के हरदी बाजार नेवसा सुपेतपारा बस्ती में ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव ने बड़ा हादसा बना दिया। खेत की फसल काटकर आंगन में खरही जमा कर रखे सहेतर सिंह (55 वर्ष) उसकी रखवाली के लिए रात में अलाव जलाकर सो रहा था।
इसी दौरान वह अचानक आग में गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख सुनकर बेटे बाहर निकले और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे 90 प्रतिशत झुलसा हुआ बताया और बिलासपुर रेफर कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि ठंड के दिनों में अलाव और आग के उपयोग में लापरवाही से ऐसे हादसे बढ़ जाते हैं। बंद कमरे में आग जलाने से निकलने वाली गैस बेहद खतरनाक होती है। उन्होंने लोगों से विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की।