फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बिना विवाह मां बनी युवती: साइकिल बनवाते वक्त दे बैठी दिल, फिर कारीगर संग हुई फरार; शिशु को दिया जन्म

Thu, 11 Dec 2025 04:08 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में बिना विवाह प्रेमी के साथ रह रही युवती ने प्रसव के बाद अस्पताल में बयान दिया। युवती और युवक एक साल से कटघोरा में किराए के मकान पर रह रहे थे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवती का बयान दर्ज किया है, जो बिना विवाह मां बन गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोरिया जिले के थाना बैकुंठपुर के बरबसपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव को कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र की एक युवती से प्यार हुआ। मोहन यादव साइकिल दुकान में रिपेयरिंग का काम करता था, जहां युवती किसी काम से गई थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।

एक साल पहले दोनों घर से भागकर कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने लगे। यहां भी मोहन यादव साइकिल दुकान में रिपेयरिंग का काम करने लगा और दोनों पति पत्नी की तरह बिना शादी साथ रहने लगे। इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बस्तर ओलंपिक: दो दिन तक दिखेगा खेल का उत्साह, समापन में आएंगे बाईचुंग भूटिया

बुधवार सुबह युवती की हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजकर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


युवती आठवीं पास है और समय समय पर मजदूरी का काम करती है। युवक भी आठवीं पास है और दोनों साथ में जीवन यापन कर रहे हैं। पुलिस बयान के अनुसार युवती ने बताया कि दोनों साथ रहने के बाद से आज तक घर नहीं लौटे हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद मामला संबंधित थाना चौकी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें