फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 11:48 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा जिले में चलाए जा रहे 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामलों का खुलासा किया।

थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में अमित दिवाकर और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2026 को वे परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, चांदी की पायल, बच्चों के चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नगदी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान संदेही महिला सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष), निवासी बेन्द्रकोना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला के खिलाफ पूर्व में भी थाना सिविल लाइन रामपुर और थाना उरगा में चोरी के मामले दर्ज हैं।

मानिकपुर क्षेत्र में भी चोरी का खुलासा हुआ
इसी तरह मानिकपुर चौकी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी गए जेवरात और नगदी बरामद कर ली है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। कोरबा पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें