फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: दूल्हे के दोस्त ने शादी समारोह में नाबालिग से किया छेड़छाड़, आहत किशोरी ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 09:41 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। घटना से आहत नाबालिग ने घर लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कोरबी चौकी इलाके में शादी समारोह में एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। यहां एक युवक ने शादी में आई पंद्रह वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ की। इस घटना से आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते आठ तारीख को गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। दूल्हे का दोस्त उन्नीस वर्षीय नरेंद्र उइके सूरजपुर जिले से आया था। उसकी नजर शादी में आई पंद्रह वर्षीय नाबालिग पर थी। देर रात उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। नाबालिग के पिता ने चीखपुकार सुनकर उसे मौके पर पकड़ लिया। शादी में विवाद से बचने के लिए पिता बेटी को घर ले आए।

आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
लोक लज्जा और मानसिक प्रताड़ना से दुखी होकर नाबालिग ने उसी दिन सुबह पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि आरोपी नरेंद्र उइके के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उस पर अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें