फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: विभिन्न प्रजाति की 362 नग लकड़ी बरामद, वन विभाग की टीम और पुलिस ने की कार्रवाई, तस्करों में हड़कप

Sun, 23 Nov 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में वन विभाग ने अपने कर्मचारियों के ऊपर हल्ला बोलने वाले लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएफओ कार्यालय से 6 तस्करों के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विभिन्न प्रजाति की 362 नग लकड़ी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में वन विभाग ने अपने कर्मचारियों के ऊपर हल्ला बोलने वाले लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएफओ कार्यालय से 6 तस्करों के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर औ बाड़ी में छिपाकर रखे गए 362 नग विभिन्न प्रजाति की लकड़ी बरामद किया गया। आरोपियों के घर मिले लकड़ी की कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई है। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। जिसकी निगरानी के लिए रामपुर के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चमरू सिंह कंवर बीटगार्ड गजाधर सिंह राठिया के साथ जोगीपाली जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान मुड़धोवा पतरा जंगल से लकड़ी तस्करी की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे, जहां ट्रैक्टर में लकड़ी लोड कर जा रहे तस्करों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्हें जबरिया अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया। गांव में वन कर्मियों ने मारपीट करते हुए जान लेने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद विभागीय अफसरों ने लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत तस्करों के घरों में तालाशी के साथ हुई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बिलासपुर व कोरबा डीएफओ ने बनो की सुरक्षा के मद्देजनर कार्रवाई तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसका पालन करते हुए जोगीपाली नवाडीह में रहने वाले 6 हमलावरों के घर तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया गया था। वन विभाग की टीम शनिवार की सुबह सर्च वारंट के साथ जोगीपाली नवाडीह पहुंची। टीम के साथ करतला पुलिस भी शामिल थी। टीम ने एक के बाद एक मनाराम पटेल, गनपत पटेल, पनडेवा लाल पटेल, भोला पटेल, अंकुश पटेल, गनेश्वर राठिया के घर व बाड़ी की  तलाशी ली। इस दौरान घर और बाड़ी से साल व खम्हार सहित विभिन्न प्रजाति के 362 नग कुल 5.488 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद किया गया। जिसे छिपाकर रखा गया था। वन विभाग द्वारा तलाशी के दौरान जप्त लकड़ी की कीमत 3 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई है। खास बात तो यह है कि जिन घरों में वन विभाग की टीम ने दबिश दी उनमें अधिकांश वन कर्मियों पर हमला करने वाले लकड़ी तस्कर भी शामिल हैं। बहरहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वन अफसरों ने जोगीपाली में लकड़ी तस्करों के घर दबिश देने 6 टीम गठित की थी। टीम में सभी 6 रेंज के 70 वन अधिकारी शामिल किए गए थे। जिसमें उपवन क्षेत्रपाल धमेन्द्र चौहान, सहनी राम राठिया, संजय केसकर, कांति कुमार कंवर, पवन सिंह कंवर, जितेन्द्र केसरवानी, सहित अन्य शामिल थे। इसके अलावा वन विभाग की टीम के साथ थाना प्रभारी करतला कृष्ण कुमार वर्मा मातहत अधिकारी व जवानों के साथ पहुंचे थे।

माखुरपानी में बडे पैमाने पर लकड़ी जब्त 
बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार को माखुरपानी में इमारती लकड़ी रखे जाने की सूचना मिली थी। रेंजर श्री सरकार ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराया। डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देश व एसडीओ आशिष खेलवार के मार्गदर्शन में माखुरपानी निवासी तीजराम मंझवार के घर दबिश दी गई। इस दौरान उसके घर से बीजा प्रजाति के 70 नग चिरान, साल प्रजाति के 8 नग चौखट व 20 नग पाया जप्त किया गया। मामले में बन अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें