फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: शिफ्टिंग के दौरान गिरा 220 केवी लाइन का हाईटेंशन टावर, NH-130बी पर लगा जाम; लाल कपड़ा लेकर रोका ट्रैफिक

Thu, 22 Jun 2023 08:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद कराई गई। जानकारी होने पर प्रशासन और सीएसईबी के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे गए। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
हाईवे पर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार को हटाता कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को 220 केवी की लाइन का हाईटेंशन टावर नेशनल हाईवे 130बी पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग का एक कर्मचारी सड़क पर लाल कपड़ा लेकर खड़ा हुआ और ट्रैफिक रोका गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि टावर की शिफ्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक से टावर धराशाई हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से नई रेल लाइन बिछाने के लिए टावर शिफ्टिंग की जा रही थी। इसी दौरान छुरी सब स्टेशन से मोपका जाने वाली लाइन पर मोहनपुर के पास टावर अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से उसके तार नेशनल हाईवे पर गिरे। राहगीरों ने बताया कि, अचानक टावर गिरने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ राहगीरों ने हादसा होते देख लोगों की आवाजाही से रोका। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना 112 और थाने पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन को व्यवस्थित किया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त टावर गिरा उस वक्त लाइन चालू थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टावर को हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें