फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2026 10:34 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

जिल्गा गांव में ट्रैक्टर से दंतैल हाथी को परेशान करने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा वन विभाग ने जंगल में ट्रैक्टर से दंतैल हाथी को भगाने और परेशान करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। हाथियों को परेशान करने के मामले में वन विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर दंतैल का हमला
कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिल्गा में ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को भगाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने अचानक ट्रैक्टर पर हमला करके उसके इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रैक्टर सवार युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर रात में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मंगलवार को जब वन विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वन अमले को ही घेर लिया था। इसके बाद वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। इस टीम में उप वनमंडलाधिकारी मणिकांत वर्मा, रेंजर दीपा भगत और पसरखेत रेंजर देवदत्त खांडे शामिल थे।

तीन आरोपी भेजे गए जेल
जांच टीम ने गांव की बाड़ी में छिपाकर रखा गया ट्रैक्टर बरामद करके उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय में जब्त कर लिया। पड़ताल में यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर चालक दिग्विजय के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिल्गा निवासी 25 वर्षीय दिग्विजय, 36 वर्षीय सुकनंदन और 35 वर्षीय सब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की कई धाराओँ के तहत कार्रवाई की है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा वाहनों से हाथियों का पीछा करने या उन्हें परेशान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें