फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: कोंडागांव को मिला सम्मान, स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

Sat, 11 Oct 2025 04:10 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव को स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार गर्भवती महिलाओं में एनीमिया कमी लाने की नवाचार पहल को लेकर मिला है।
विज्ञापन
कोंडागांव को मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आयोजित 'नीति फॉर स्टेट्स- यूज केस चैलेंज अवॉर्ड्स' में कोंडागांव जिले ने देशभर में अपनी अनूठी पहल से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। जिले को स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना (आईएएस) को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित समारोह में दिया गया। इस दौरान नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम और एकेडमी के डायरेक्टर श्रीराम तरणीकांति द्वारा प्रदान किया गया।

विज्ञापन


कोंडागांव को यह सम्मान 'Reducing Anaemia in Pregnant Women' विषय पर किए गए नवाचार के लिए मिला है। इस पहल के तहत जिले ने गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की दर घटाने हेतु डेटा आधारित विश्लेषण, नवीन हस्तक्षेप, सतत निगरानी और सामुदायिक भागीदारी को केंद्र में रखा। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जनजागरूकता अभियानों के समन्वय से मातृ स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।

नीति आयोग ने इस सफल मॉडल को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में चयनित किया है। यह पहल दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन और समुदाय के संयुक्त प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रभावी परिवर्तन संभव है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने पुरस्कार को जिले की पूरी टीम, स्वास्थ्य कर्मियों और जनसहयोग को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कोंडागांव की टीम भावना और सामुदायिक सहभागिता का परिणाम है। हमारा उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सतत सुधार लाना है। यह सम्मान न केवल कोंडागांव बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें