फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के तीन सौदागर को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 04:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले में चल रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत खरोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले में चल रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत खरोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना खरोरा पुलिस ने किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसा, अमसेना और खरोरा क्षेत्र में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान खीरलाल ढीढी, निवासी अमसेना, के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे 62 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद हुई। इसकी मात्रा 11.160 लीटर बताई गई है और कीमत लगभग 6200 रुपये आंकी गई है। इसी तरह श्रवण कुमार सोनवानी, निवासी खरोरा, से पुलिस ने 40 पौवा अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी मात्रा 7.200 लीटर और बाजार कीमत करीब 4000 रुपये है। जांच के दौरान पुलिस ने गणेश राम नारंग को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 1800 रुपये बताया जा रहा है।

आरोपियों से जब शराब रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और उनकी गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब, ड्रग्स, जुआ और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें