फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुजगंज: मछली पकड़ते समय एनीकट में बहा काशी, युवक का अभी तक नहीं मिला सुराग

Wed, 15 Oct 2025 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी एक युवक काशी भुइंया, उम्र 25 वर्ष, आज दोपहर करीब 3:30 बजे मछली पकड़ते समय एनीकट में बह गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
एनीकट में बहा काशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी एक युवक काशी भुइंया, उम्र 25 वर्ष, आज दोपहर करीब 3:30 बजे मछली पकड़ते समय एनीकट में बह गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी भुइंया पिता बैजनाथ भुइंया दोपहर के समय मच्छरदानी से मछली पकड़ने का जुगाड़ बनाकर एनीकट के पहले गेट पर बैठकर मछली मार रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, और वह संतुलन खो बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्वयं को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते वह बहने लगा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को लगभग 100 मीटर तक पानी में बहते देखा गया, जिसके बाद वह नज़रों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में गहरी चिंता और शोक का माहौल है।

यह हादसा एनीकट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करता है, जहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखते। परिजन युवक की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पत्थरों के बीच फंसा होगा। एनीकट के नीचे काफी पत्थर है।
विज्ञापन


अब तक छह लोगों की मौत
एनीकट को बनाने में करीब 9 करोड रुपए राशि खर्च किए गए परंतु एनीकट का कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है डाउन स्ट्रीम फ्लोर का फर्श नहीं बना है जिस कारण से एनीकट से गिरने के बाद कोई संभल नहीं पाता है एवं मौत निश्चित होती है एनीकट क्षतिग्रस्त सरिया एवं पत्थर लोगों के लिए जानलेवा है। अब तक छह लोगों की मौत इसके कारण हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें