व्यास तालाब बीरगांव में चैत्र नवरात्रि और छठ महापर्व
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ और समस्त उत्तर भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आज सोमवार और 28 मार्च मंगलवार को चैत्र छठ महापर्व और चैत्र नवरात्रि मनाई जाएगी। इसका आयोजन रायपुर के व्यास तालाब बीरगांव में किया गया है। इस दौरान भजन संध्या, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि आज शाम 5 बजे मुम्बई के सुप्रसिद्ध भजन गायक और गायिका अमर रघुवंशी और अंकिता दुबे भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं रायपुर के भजन सम्राट लल्लू महाराज और छत्तीसगढ़ी गायक रवि गोस्वामी भी भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद छठी मैया और दुर्गा मैया की महाआरती की जाएगी। कल सुबह 9 बजे विशाल भंडारा होगा, जिसमें सभी भक्तों छठ मैया की प्रसाद बांटी जाएगी।
पिछले साल भी हुआ था आयोजन
बता दें बीते अक्टूबर महीने में भी वीरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यास तालाब बीरगांव में छठ महापर्व का आयोजन किया था। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व मनाया था।