फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जिला बदर किया गया, फिर भी बेचने आया ड्रग्स, गांजा और नशीली गोलियों के साथ उमा शंकर गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

आरोपी उमा शंकर श्रीवास्तव को जिला दंडाधिकारी ने 28 अक्तूबर 2022 को एक वर्ष के लिए जिला कांकेर और उसके समीपस्थ किसी जिले भाग में प्रवेश न करने के संबंध में भी  आदेशित किया है। इसके बाद भी आरोपी उमाशंकर श्रीवास्तव उनके आदेश का उल्लंघन कर कांकेर में प्रवेश कर गांजा और दवाई बेच रहा था। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने ड्रग्स बेचते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस उसे पहले भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। तब उसे जेल भेजा गया था। खास बात यह है कि कोर्ट ने उसे एक साल के लिए जिला बदर किया था, लेकिन फिर भी वह ड्रग्स बेचने के लिए पहुंच गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से उसके सहयोगियों और ड्रग्स खरीदने वालों का पता लगा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, आरोपी हिस्ट्रीशीटर उमा शंकर श्रीवास्तव के कब्जे से 209 पैकेट गांजा और 28 स्ट्रिप नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि, उमा शंकर जो की जिला बदर किया गया है, अपने घर के सामने आमापारा में नशीली दवाइयां बेचने के लिए रखी हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा, और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। पुलिस ने बताया कि, आरोपी के घर के पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें