कांकेर शहर के माकड़ी सिंगारभाट बाईपास मार्ग में सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक शहर के कम्युनिटी हाल में शादी कार्यक्रम शामिल हो माकड़ी ढाबा से लौट रहा था।
कांकेर शहर के माकड़ी सिंगारभाट बाईपास मार्ग में सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक शहर के कम्युनिटी हाल में शादी कार्यक्रम शामिल हो माकड़ी ढाबा से लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के निर्माणाधीन माकड़ी-सिंगारभाट मार्ग में सड़क दुर्घटना में शहर के सुभाष वार्ड निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सुभाषवार्ड निवासी 19 वर्षीय युवक अंकित साहू मांझापारा स्थित पुराना कम्युनिटी हाल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। विवाह कार्यकम से लौट युवक अपने दोस्तों के साथ माकड़ी ढाबा खाना खा कर बाईपास मार्ग से हाउसिंग बोर्ड कालोनी ईमलीपारा पहुंच मार्ग में बने पूल पर रूक कर सुभाषवार्ड निवासी सागर व ब्रम्हा के धुम्रपान करने रूका था।
इस दौरान मृतक अंकित साहू अपने दोस्त सागर से स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 5294 लेकर थोड़ी देर में आ रहा हूं कहकर स्कूटी लेकर बाईपास मार्ग की ओर गया। करीब एक घंटे बाद भी नही लौटने पर ईमलीपारा में बैठे मृतक के दोस्त सागर व ब्रम्हा के द्वारा अंकित साहू ने फोन किया लेकिन मृतक ने कोई जवाब नही दिया। दो घंटे बाद भी मृतक ने फोन का जवाब नही दिया। मृतक के दोस्तों को लगा कि अंकित स्कूटी लेकर अपने घर जा चला गया होगा फोन का जवाब नही दे रहा है। जिसके दोनों अंकित के घर पहुंचे लेकिन अंकित के पिता दीपक साहू ने बताया कि अंकित घर नही पहुंचा है।
विज्ञापन
मृतक के दोस्त ब्रम्हा अपना मोटर साईकिल लेकर मृतक को ढूंढने वापस बाईपास मार्ग गए बाईपास मार्ग मनकेसरी क्रेशर प्लांट के पास अंकित जख्मी हालात में मिला। बाईपास मार्ग में लोगो की मदद से मृतक के दोस्तों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच अंकित को संजीवनी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात वाहन की टक्कर से मृतक के सिर में चोट लगी थी। अत्यधिक खून बहने के कारण युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि बाईपास मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की मौत हुई है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पंचनामा कर पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।