फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker News: मणिपुर हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं आदिवासी युवतियां, गृहमंत्री शाह और सीएम बिसेन का फूंका पुतला

Sun, 23 Jul 2023 09:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

मणिपुर हिंसा के विरोध में कांकेर में रविवार को आदिवासी युवतियां सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। इस दौरान युवतियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिसेन का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करतीं आदिवासी युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हो रही हिंसा और फिर महिलाओं के साथ सामने आए अमानवीय कृत्य के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस गुस्से की आग अब छत्तीसगढ़ के बस्तर तक पहुंच गई है। कांकेर में रविवार को आदिवासी युवतियां सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। इस दौरान युवतियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिसेन का पुतला भी फूंका। कहा कि, आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार का वह पुरजोर विरोध करती हैं और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज की युवतियां मणिपुर हिंसा के खिलाफ गुंडाधुर चौक पर एकत्र हो गईं। वहां से रैली निकाली जोकि शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंची। यहां मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवतियों ने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एन बिसेन का पुतला दहन किया। आदिवासी समाज की युवतियों का कहना था कि मणिपुर में जो महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, वह बेहद दुखद हैं। सरकार को इस पर कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें