फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: नक्सलियों के सामने नतमस्तक है प्रदेश सरकार, अरुण साव ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Fri, 28 Apr 2023 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।   
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज सम्पन्न हुई। दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर आगामी चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बैठक चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम बैठक है। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका बतायेगी। 

विज्ञापन

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद दो जवानों के शव को नक्सलियों द्वारा गांव में अंतिम संस्कार नहीं करने दिये जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्य जनक है जो सरकार की विफलताओं को दर्शाता है। सरकार नक्सलियों के सामने नतमस्तक नजर आ रही है।

 


कांकेर से कई राजनीतिक आंदोलनों की शुरूआत हुई है। आज की बैठक में उपस्थित बहनों की आवाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उठेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने छग की राजनीतिक परिस्थिति ऐसी बना दी है कि राज्य में माताओं बहनों का जीना दूभर हो गया है। 

 

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरेआम वादाखिलाफी कर रहे है। छग की जनता से झुठ बोलने का काम कर रहे हैं। सरकार बनते ही सौ दिनों में शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अपने वादे से मुकरते हुए यह कह रहे है कि जनता पीना बंद करेगी तो शराबबंदी लागु करेंगे। ये सरासर छग की बहनों के साथ धोखा है, जिन्होने शराबबंदी के नाम पर कांग्रेस को वोट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें