फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: 32 लाख रुपये के इनामी सात नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं माओवादी

Fri, 31 Jan 2025 01:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। 32 लाख के सात इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। कांकेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीआईजी के सामने सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
सात नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। 32 लाख के सात इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। कांकेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और डीआईजी के सामने सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कई बड़ी वारदातों में ये नक्सली शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन


कांकेर डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले ने बताया कि पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों में तीन पर आठ- आठ लाख, एक नक्सली पर पांच लाख और तीन नक्सली सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें