गिरफ्त नक्सलियों के पास से थैले में वायर बंडल, डेटोनेटर, स्वीच, रस्सी बंडल, विषफोटक के साथ उपयोग में लाए जाने वाले छर्रा दो पैकेट, लोहे का टुकड़ा, लोहे का पाइप बम बरमद किया गया है। पूछताछ में उपयुक्त सामग्री को चिलपराश पहाड़ी में नक्सली कमांडर मैनू नेगी और एक महिला नक्सली द्वारा दिया जाना स्वीकार किया।
कांकेर में इन दिनों चुनावी माहौल के चलते पुलिस और सुरक्षा बल के जवान पूरी तरीके से मुस्तैद हैं। इसी कड़ी में अंतागढ़ के कोइलीबेड़ा से डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त बल जो नक्सल मूवमेंट की सूचना पर सर्चिंग में आलपरस के बीएसएफ कैंप चिलपरश से नक्सली गस्त सर्चिंग पर रवाना हुए। गस्त पार्टी सर्चिंग करते हुए चिलपरस नयापारा पहाड़ी जंगल के पास कुछ लोग संगीन हालत में भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे गस्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में नक्सलियों ने अपना नाम सानू कोमरा, अर्जुन साहू बताया जो की जनमिलिशिया सदस्य होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
गिरफ्त नक्सलियों के पास से थैले में वायर बंडल, डेटोनेटर, स्वीच, रस्सी बंडल, विषफोटक के साथ उपयोग में लाए जाने वाले छर्रा दो पैकेट, लोहे का टुकड़ा, लोहे का पाइप बम बरमद किया गया है। पूछताछ में उपयुक्त सामग्री को चिलपराश पहाड़ी में नक्सली कमांडर मैनू नेगी और एक महिला नक्सली द्वारा दिया जाना स्वीकार किया। पुलिस और सुरक्षा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से चिलपरस ढूठा के मध्य सड़क पर इंप्लांट करना स्वीकारा। वहीं पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना होने से टल गई।