फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: बीएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक में खून से लथपथ मिला शव

Sun, 29 Oct 2023 12:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के राव घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगीपाल में बीएसएफ के जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान कैंप की सुरक्षा के लिए मोर्चे में तैनात था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के राव घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगीपाल में बीएसएफ के जवान ने अपने ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान कैंप की सुरक्षा के लिए मोर्चे में तैनात था। उसी वक्त अपने ही सर्विस राइफल से गोली मारकर उसने आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों और बीएसएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अंतागढ़ एसपी खोमन सिन्हा ने बताया कि जवान बीएसएफ 165 वाहिनी में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। जवान का नाम वाल्मीकि सिन्हा है, वह रायपुर मंदिर हसौद का रहने वाला था। कैंप में जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर बैरक में पहुंचे। जहां खून से लथपथ जवान वाल्मीकि का शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें