फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: भानुप्रतापपुर में दो भाजपा नेताओं के बीच हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 19 Jan 2024 11:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

भानुप्रतापपुर में दो भाजपा नेताओं के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि जिला संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी मामले पर कुछ भी कहने से बचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जिनके बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने घटना की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के बीच हुई हाथापाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानुप्रतापपुर में दो भाजपा नेताओं के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि जिला संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी मामले पर कुछ भी कहने से बचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जिनके बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ने घटना की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन


दरअसल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजा पांडे व भाजपा के भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान के बीच हाथापाई की एक वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। राजा पांडेय ने बताया कि नरोत्तम सिंह चौहान से चर्चा हो रही थी जबकि मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान का कहना है कि मेरे मंडल में कोई गंदगी फैलाने नहीं दूंगा। जिसका जो कार्य क्षेत्र है, अपने क्षेत्र में जो करना है कर ले। सूत्रों का कहना है कि भानुप्रतापपुर के आजाद होटल में भाजपा नेताओं की आपसी कलह को दूर करने करने के लिये बैठक की गई थी। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि राजा पांडे गुस्से में आकर नरोत्तम चौहान के साथ हाथापाई पर उतर आए। जिस जगह पर विवाद हो रहा है। वहां पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल राठौर व अन्य नेता नजर आ रहे हैं। 

इस मामले में जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा संगठन की जहां गुटबाजी उजागर हो रही है, वहीं आने वाले दिनों में होने वाले संगठन के नियुक्तियों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें