फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया मोहनीश: दुष्कर्म के मामले में किया था गिरफ्तार, कोर्ट से जेल आते समय हुआ फरार; गढ़िया पहाड़ से दबोचा

Fri, 28 Jul 2023 02:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कोर्ट से जेल दाखिल करते समय पुलिस वालो को चकमा देकर भागा कैदी 31 घंटे बाद कांकेर के गढ़िया पहाड़ से रात एक बजे पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।
विज्ञापन
मोहनीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट से जेल दाखिल करते समय पुलिस वालो को चकमा देकर भागा कैदी 31 घंटे बाद कांकेर के गढ़िया पहाड़ से रात एक बजे पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। कोर्ट से जेल दाखिल करते समय कैदी भाग कर गढ़िया पहाड़ में छुप कर बैठा हुआ था।

विज्ञापन


कांकेर टीआई शरद दुबे ने बताया कि मोहल्लेवासियों की सूचना पर स्थानीय और पुलिस की मदद से जेल दाखिल करते समय फरार हुए विचारधीन कैदी पहाड़ में छुप कर बैठा था। जिसे पकड़ लिया गया है। फरार बंदी के खिलाफ कांकेर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसके निवास व अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम पहाड़ पर उसकी तलाश जारी रखी।

गौरतलब हो कि गुरुवार को विचारधीन कैदी को जिला कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट से वापसी के दौरान शाम को जेल के समाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी भाग गया। शाम को तेज बारिश हो रही थी उसी का फायदा उठा कर जेल के समाने से कैदी भागा था। कैदी का नाम मोहनीश कोडोपी बताया जा रहा है, जो दुष्कर्म के मामले में विचारधीन कैदी है। 
विज्ञापन


एसपी ने किया निलंबित
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने दुष्कर्म मामले के आरोपी विचाराधीन बंदी के फरार हो जाने पर उनके सुरक्षा में लगे प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक हिरऊराम मरकाम, प्रधान आरक्षक सुदर्शन मरई, प्रधान आरक्षक रामखिलावन मंडावी, आरक्षक भरत साहू, ओमप्रकाश को निलंबित किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें