फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: नक्सली बताकर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया हंगामा

Fri, 22 Dec 2023 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार युवक नक्सलियों का जनमिलिशिया सदस्य है और 30 अक्टूबर 2023 को मोरखंडी गांव में तीन ग्रामीणों के हत्या की वारदात में शामिल था। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में एक युवक की रिहाई की मांग के चलते आदिवासी ग्रामीण और पुलिस प्रशासन आमने- सामने हो गए है। छोटे बेठिया इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज पखांजुर एसडीएम कार्यालय के सामने हंगामा मचा दिया और पुलिस प्रशासन के नाम जमकर नारेबाजी की। निर्दोष ग्रामीण को नक्सली बताकर गिरफ्तार करने का आरोप पुलिस पर लगाया। गौरतलब है कि आज सुबह छोटेबेठिया पुलिस थाना के जवानों द्वारा आलदण्ड गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तार युवक नक्सलियों का जनमिलिशिया सदस्य है और 30 अक्टूबर 2023 को मोरखंडी गांव में तीन ग्रामीणों के हत्या की वारदात में शामिल था। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है की आदिवासियों पर अत्याचार करते हुए निर्दोष आदिवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह ग्राम पंचायत कंदाड़ी के राशन दुकान में काम करता है और आम आदमी की तरह जीवन यापन करता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम पखांजुर को अपना ज्ञापन सौंपा है और गिरफ्तार युवक को जल्द रिहा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें