फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद

Wed, 10 Sep 2025 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। परतापुर थाना क्षेत्र के आलनार के जंगलों में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रहा है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। परतापुर थाना क्षेत्र के आलनार के जंगलों में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रहा है। सर्चिंग में एक पुरुष नक्सली का शव और एक थ्री नॉट थ्री हथियार बरामद हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आलनार के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद हो गया है. मारे गए नक्सली की पहचान कंपनी नम्बर 5 मासा के रूप में हुई को 8 लाख का इनामी था..

विज्ञापन


नदी नाले उफान में रहने से थमा था ऑपरेशन
कांकेर का यह ईलाका बड़ी कोटरी नदी के साथ ही कई नदी नालों से घिरा हुआ ईलाका है। जुलाई और अगस्त माह में नदी नाले उफान पर रहने की वजह से पुलिस का ऑपरेशन धीमा हो गया था। नदी में जल स्तर कम होते ही पुलिस ने ऑपरेशन की गति तेज कर दी है और आज 10 सितम्बर को मुठभेड़ में पुलिस की संयुक्त पार्टी ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें