फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: बिजली व्यवस्था चरमराने से भड़के विधायक, दो साल से सब स्टेशन के लिए नहीं मिली जमीन

Wed, 09 Apr 2025 04:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,कांकेर

सार

कांकेर शहर में बीते कई दिनों से बिजली व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है, आए दिन बिजली बंद होने से परेशान लोग कभी विभाग के दफ्तर में जाकर हंगामा कर रहे है तो कभी सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर शहर में बीते कई दिनों से बिजली व्यवस्था का बेहद बुरा हाल है, आय दिन बिजली बंद होने से परेशान लोग कभी विभाग के दफ्तर में जाकर हंगामा कर रहे है तो कभी सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर रहे है, जिसको लेकर अब कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी नाराजगी जताई है, विधायक ने लापरवाह अधिकारियों पर भड़कते हुए बड़ा बयान दिया है, विधायक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि शहर और आस पास के इलाके की बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायत मिली है, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यवस्था अतिशीघ्र सुधारी जाए, उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों से काम नहीं हो रहा है तो वो उन्हें बता दे वो सीएम से मिलकर उनके ट्रांसफर की बात करेंगे, विधायक ने कहा कि कार्य में यदि लापरवाही होगी तो कार्यवाही की जाएगी। ।

विज्ञापन


विधायक आशाराम नेताम ने बताया कि सब स्टेशन की स्वीकृति उन्होंने भाजपा सरकार बनते ही करवाई थी, उन्होंने बताया कि कई जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत थी जिसे तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर ठीक करवाया गया है। 

इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता एस के किंडो का कहना है कि शहर में बिजली का लोड बढ़ने के कारण दिक्कतें आ रही है, सब स्टेशन का टेंडर हो चुका है लेकिन जमीन को लेकर अब तक वन विभाग से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें