फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: भूमि संरक्षण अधिकारी सरजू शोरी ने पद से लिया वीआरएस, कांग्रेस की ली सदस्यता, चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Sun, 20 Aug 2023 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

विधानसभा चुनावी मैदान में कूदने के सवाल पर उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे। कांग्रेस पार्टी के दावेदारों की सूची में सरजू शोरी का नाम शामिल होने से टिक के दावेदारों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन
भूमि संरक्षण अधिकारी सरजू शोरी ने पद से लिया वीआरएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के कृषि विभाग में पदस्थ भूमि संरक्षण अधिकारी सरजू शोरी ने अपनी शासकीय सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। सेवा से त्यागपत्र देकर उन्होंने आज विधायक निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के समक्ष 25 लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

विज्ञापन

सरजू शोरी का कहना है कि वह प्रदेश सरकार के कार्यो से बेहद प्रभावित है। सरकार ने किसानों के लिए जिस तरह कार्य किये हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।  वह अब राजनीति में उतर कर लोगों की सेवा करना चाहते है। विधानसभा चुनावी मैदान में कूदने के सवाल पर उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे। कांग्रेस पार्टी के दावेदारों की सूची में सरजू शोरी का नाम शामिल होने से टिक के दावेदारों में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें